शरीर को फिट रखना सुंदरता और सेहत दोनों के लिहाज से बढिया है। लेकिन कई बार बढ़े हुए वजन को कम करने के दौरान शरीर पर गहरे निशान यानि स्ट्रेच मार्क्स रह जाते हैं। ये निशान शरीर में किसी भी जगह हो सकते हैं जैसे बाजुओं पर, कमर, पेट, जांघ या फिर बट। वैसे तो प्रेगनेंसी के बाद पेट पर स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं में पड़ना आम है लेकिन वेट लॉस की वजह से तो महिलाओं और पुरुषों दोनों में स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। तो अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से बचना चाहते हैं तो इन चीजों का ध्यान जरूर रखें।
हेल्दी भोजन करें
वजन कम करने के दौरान हेल्दी चीजों को खाने में शामिल करना चाहिए। खाने में उन चीजों को शामिल करें जो जिनमें जिंक और विटामिन सी हो। ये विटामिन शरीर में कोलेजन को बनाने में मदद करते हैं। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो त्वचा को ढीला होने से रोकता है जिसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स नहीं पड़ते हैं।
पानी खूब पिएं
पानी पीना सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद है। इससे न सिर्फ सेहत अच्छी होती है बल्कि त्वचा को भी फायदा मिलता है।
एक्सरसाइज करें
केवल डाइटिंग के सहारे वजन घटाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं। आपको थोड़ी एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए। हर रोज 15 से 20 मिनट की एक्सरसाइज भी रक्त संचार और त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करती है।